Pilibhit News: दोस्त के घर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
पीलीभीत। किशोरी को दोस्त के घर बुलाकर मोहल्ले के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि मोहल्ले के ही सलमान का घर आना-जाना है। युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री का मोबाइल नंबर किसी तरह से ले लिया और उससे बातचीत शुरु कर दी। जब उसकी पुत्री ने युवक को बातचीत के लिए मना किया तो वह उसका फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। 22 नवंबर को वह और उसके परिवार के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। तभी सलमान ने उसकी पुत्री को मोहल्ले के ही सरताज के घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
इसके बाद उसके पुत्री शोर मचाते हुए वहां से भाग आई। जब शाम को परिजन घर पहुंचे तो पुत्री ने पूरा वाक्या मां को बताया। महिला ने युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।