Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में माली की ड्यूटी के दौरान मौत
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में तैनात एक माली की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज कैंपस में रह रहे गोविंद सिंह (50) मेडिकल कॉलेज में माली थे। रोज की तरह शनिवार को वह ड्यूटी पर पहुंचे। वह हेल्पडेस्क के पास बैठे थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। कुर्सी पर बैठे-बैठे वह बेहोश गए। साथी कर्मचारियों ने उनको डॉक्टर को दिखाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कर्मचारी की मौत के शोक में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद कर दी गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। इधर, कर्मचारी की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद