पीलीभीत

Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा में पहुंचे दो बंग्लादेशी एसएसबी ने पकड़े

Connect News 24

कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी ने दो बंग्लादेशियों को पकड़ लिया। चौकी ले जाकर काफी देर तक पूछताछ की। पासपोर्ट समेत वैध कागजात और सही जानकारी देने के बाद एसएसबी ने दोनों को छोड़ दिया।

जनपद की सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। खुली सीमा होने से सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर एसएसबी नजर रखती है। शुक्रवार को नौजल्हा एसएसबी चौकी के जवान सीमा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग में जुटे थे। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 21 के पास घूम रहे दो बंग्लादेशियों को उन्होंने पकड़ लिया। चौकी ले जाकर दोनों की जांच पड़ताल की गई।

दोनों के पास बंग्लादेश का पासपोर्ट, भारत आने का वैध वीजा और बंग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र मौजूद मिला। इसमें एक व्यक्ति आतीस मंडल और प्रथो पोतिम देव दोनों पर्यटन वीजा पर भारत आए हैं। वीजा की वैधता अप्रैल 2024 तक है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि एसएसबी ने दो बंग्लादेशी नागरिकों को चेकिंग के दौरान पकड़ा था। दोनों को वैध कागजात और सही जानकारी देने पर छोड़ दिए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button