पीलीभीत

Pilibhit News: दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर कपड़े फाड़े

Connect News 24

घटना की जानकारी किसी को देने पर फोटो वायरल करने की दी धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। बाइक पर लिफ्ट देकर युवती को गन्ने के खेत में लेजाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध पर युवती की पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ डाले। चाकू के बल पर उसके अश्लील फोटो खींच लिए और घटना की किसी से शिकायत करने पर फोटो को वायरल करने की धमकी दी गई। शोर-शराबे पर युवती के पिता, भाई के पहुंचने पर आरोपी घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

युवती ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। खेत पर पिता, भाइयों को पानी देने जा रही थी। गांव के बाहर मिले बाइक सवार दूसरे गांव के युवक ने बाइक से उसे खेत तक छोड़ने की बात कही। युवक की बहन उसके पड़ोस में रहती है। इससे विश्वास कर उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि बाइक सवार ने जबरिया एक गन्ना के खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ डाले। बाद में चाकू के बल पर उसके अश्लील फोटो मोबाइल में खींच लिए और दुष्कर्म न करने देने पर फोटो को वायरल करने की धमकी दी। शोर-शराबे पर खेत से आ रहे पिता और भाई के ललकारने पर आरोपी घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

थाने पहुंची युवती के पुलिस ने बयान दर्ज किए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने घटना को लेकर अनभिज्ञता व्यक्त कर बताया कि घटना की जानकारी कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button