बदायूं

Budaun News: निमचैनी प्रधान सहित 17 नामजद और 50 अज्ञात पर गोवंश उत्पीड़न का केस

Connect News 24

– क्षेत्रीय लेखपाल ने दर्ज कराया सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी

मितौली। ग्राम प्रधान निमचैनी और 17 ग्रामीणों पर गोवंश उत्पीड़न और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। 50 अज्ञात लोग भी मुकदमे में शामिल हैं।

मामला निमचैनी के गो-आश्रय स्थल में गोवंशों को संरक्षित किए जाने से संबंधित है। लेखपाल आकाश बहादुर ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शनिवार को डॉक्टर पशु संरक्षण समिति के संरक्षण में कुछ बेसहारा पशुओं को निमचैनी गो-आश्रय स्थल लाया गया था। निमचैनी प्रधान ने कुछ अराजक तत्वों को उकसाकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। गोवंशों का उत्पीड़न किया गया। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के संचालन और प्रबंधन में भी बाधा उत्पन्न की, जबकि यह उनकी खुद की जिम्मेदारी है।

पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर निमचैनी प्रधान, सुधीर मिश्रा, मुकेश, राजेंद्र, मनोज कुमार, मिंटू, संजय, मेडई, कमपाल, अनिरूद्ध सहित 17 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि गोवंशों को गो-आश्रय स्थल भेजा गया था। जहां जानवरों को गो-आश्रय स्थल जाने से रोका। मामले में लेखपाल की तहरीर पर 17 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

गो-आश्रय स्थल में नहीं संरक्षित करने दिए थे गोवंश

एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि गांव अलीनगर से गोवंशों को निमचैनी गो-आश्रय स्थल भेजा गया था। जहां ग्रामीणों ने गोवंशों को गो-आश्रय स्थल में नहीं जाने दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। गोवंशों को दूसरे गो-आश्रय स्थल भेजा गया। उसी मामले में कार्रवाई हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button