पीलीभीत

Pilibhit News: फैंसी ड्रेस में आयुष माथुर ने पाया पहला स्थान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 27 Aug 2023 12:07 AM IST

Ayush Mathur got first place in fancy dress

लायंस बाल विघा मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते

पीलीभीत। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा प्री नर्सरी के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चे फौजी, रानी लक्ष्मीबाई, पुलिस मैन, शिक्षिका ,डॉक्टर, भगत सिंह, श्री राम और श्रीकृष्ण के रूप में सजे थे।

प्रतियोगिता में आयुष माथुर को प्रथम, यशिका मौर्य द्वितीय, काव्य कश्यप तृतीय, मिश्का, अंश और लकी चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा प्रियल एवं आयुष्मान ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्री नर्सरी की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल व हेडमिस्ट्रेस वीना अरोरा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button