पीलीभीत

Pilibhit News: कर्मचारी की जगह उसका भाई बना रहा आयुष्मान कार्ड

Connect News 24

Instead of the employee, his brother is making Ayushman card

आयुष्मान मित्र की जगह कार्य करता युवक । संवाद

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने का एक कमरा आरक्षित है। यहां आयुष्मान मित्र गगन की नियुक्ति है, ताकि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें।

कर्मचारी गगन खुद न बैठकर भाई अंकित से काम कराते हैं, जबकि वह न तो विभाग का कर्मचारी है और न ही विभाग ने उसे अधिकृत ही किया है। यहां बता दें कि शासन का आदेश है कि सरकारी व्यवस्था में किसी भी बाहरी का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button