पीलीभीत

Pilibhit News: सीएमओ ने किया दियोरिया के सीएचसी भवन का निरीक्षण

Connect News 24

CMO inspected CHC building of Deoria

गांव दियोरिया के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भवन का निरीक्षण करते मुख्य चिकित्सा अ​धिकार

बीसलपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक शर्मा ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दियोरिया के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सोमवार से भवन में अस्पताल संचालन के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया के नवनिर्मित भवन का ऑनलाइन लोकार्पण किया था। नियमानुसार उसी दिन से इस नए भवन में अस्पताल का संचालन शुरू हो जाना चाहिए था। विभागीय हीलाहवाली के चलते अस्पताल अब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में ही चल रहा है। पुराने भवन में जगह का अभाव होने के कारण अस्पताल का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। भवन काफी जर्जर होने के कारण बारिश में बुरी तरह टपकता है। भवन में मरीजों के बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

अमर उजाला ने इस समस्या को मुख्य रूप से प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रविवार को दियोरिया पहुंचकर नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निरीक्षण किया और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम जायसवाल को सोमवार को हर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नए भवन में समायोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोमवार से हर हाल में अस्पताल का संचालन नवनिर्मित भवन में ही हो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button