Pilibhit News: बल्लभ भाई पटेल अमरा करोड़ ने जीता वालीबॉल का फाइनल मैच

गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल अमरा करोड़ ने फाइनल मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच फ्रेंड्स क्लब बरखेड़ा और भारत क्लब पूरनपुर के बीच हुआ। इसमें पूरनपुर ने 25-22 और 25-15 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच सरदार वल्लभ भाई पटेल अमरा करोड़ और गांधी स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल अमरा करोड़ ने 25-16 और 25- 17 से जीत दर्ज की। फाइनल मैच सरदार वल्लभ भाई पटेल अमरा करोड़ और पूरनपुर के बीच हुआ। इसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल अमरा करोड़ ने 28-26 और 25- 19 से जीत दर्ज की। चयनित टीम 21 दिसंबर से मैनपुरी में होने वाली सीनियर उत्तर प्रदेश वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। संवाद



