Pilibhit News: धैर्य और आत्मविश्वास से मिलती है सफलता

करियर काउंसलिग को संबोधित करते जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ला । संवाद
पूरनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ला ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतरता, धैर्य और आत्मविश्वास से सफलता पैर चूमती है। कभी-कभार सफलता पहली बार में हासिल नहीं हो पाती। ऐसे में अवसाद का शिकार न हों। धैर्य रखें, सफलता जरूर मिलेगी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॅरियर काउंसलिंग में सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि भविष्य के लिए रुचि के अनुसार सफलता की तैयारी में सबसे पहला कदम लक्ष्य निर्धारण का होता है। लक्ष्य तय करने के बाद उसे पाने की तैयारी में जुटना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में घबराने की जरूरत नहीं है। धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने से सफलता जरूर मिलती है।
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने 23 दिसंबर को महाविद्यालय परिसर में होने वाले रोजगार मेला की जानकारी दी। कहा कि किसको किस क्षेत्र में जाना है। इसका माइंड मेकअप कर इंटरव्यू की तैयारी अभी से करें।
सफलता के लिए कैसे लक्ष्य तय कर तैयारी करें। इसकी जानकारी कॅरियर काउंसलिंग में हुई। दिए गए टिप्स को ध्यान में रखकर अब तैयारी की जाएगी। – मुस्कान मिश्रा
रुचि के अनुसार पहले अपना रास्ता तय करना चाहिए। इसके बार उसी के मुताबिक तैयारी भी करनी चाहिए। काउंसलिंग में यह सीखने को मिला। – मान्या त्रिवेदी
आईएएस, पीसीएस अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे की जा सकती है। इसके लिए क्या करना चाहिए आदि की जानकारी मिली। इससे कॅरियर बनाने में काफी मदद मिलेगी। – शीतल राठौर
सफलता के लिए धैर्य और आत्मबल बनाए रखना चाहिए। असफलता पर निराश न होकर अपनी कमजोरियों को तलाश कर उन पर ध्यान देना जरूरी है। – मनप्रीत कौर