पीलीभीत
Pilibhit News: जन औषधि केंद्र पर दवा के क्रय-विक्रय पर लगाई रोक
पीलीभीत। औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र पर आईजीआरएस पर मिली शिकायत पर छापामार कार्रवाई की। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाया गया। मौके पर दवा व्यवसाय से संबंधित अभिलेखों, दवाओं के क्रय एवं विक्रय व दवा भंडारण की जांच की गई।
दवा भंडारण आदि में अनियमितता मिलने पर प्रतिष्ठान पर मौजूद विक्रेता को विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रतिष्ठान से एक संदिग्ध औषधि का नमूना जांच के लिए लिया गया। सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली मंडल के निर्देश पर औषधियों के क्रय एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई। संवाद