Pilibhit News: स्प्रिंगडेल कॉलेज की बीबीए छात्रा आयुषी बनी टॉपर
पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में बीबीए द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। द्वितीय सेमेस्टर में आयुषी गुप्ता 8.43 एसजीपीए पाकर टॉपर बनी। वहीं अंजली सिंह ने 7.57 एसजीपीए पर द्वितीय और मोहम्मद आजम ने 7.14 एसजीपीए हासिल कर तीसरा स्थान पाया।
चतुर्थ सेमेस्टर में खुशी अग्रवाल 8 एसजीपीए, फरदीन खान ने 7.86 एसजीपीए, हरमीत कौर ने 7.71 एसजीपीए हासिल कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। षष्ठ सेमेस्टर में प्रांजल वर्मा ने 75.75 प्रतिशत पाकर प्रथम रहे। वहीं हर्षित कुशवाहा 74.25 फीसदी और तुषार सक्सेना ने 72.88 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और तृतीय रहे। कॉलेज के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमंत जगोता ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की प्रशंसा की। संवाद