पीलीभीत

Pilibhit News: कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Bhakiyu protested against police at Kotwali gate

पूरनपुर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

पूरनपुर। भाकियू नेताओं ने कार्यकर्ता की तहरीर नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल से मिलकर कार्रवाई कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव जेठापुर निवासी सत्यपाल की पत्नी राखी से पड़ोसी ने घर में घुसकर मारपीट की। राखी बुधवार को कोतवाली में तहरीर देने आई। आरोप है कि उसकी तहरीर नहीं ली गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल को बुलाकर आरोप की जानकारी की। तहरीर पर कोतवाल ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button