शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट न लिखी तो धरने पर बैठी महिला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 09 Jun 2023 12:30 AM IST

शाहजहांपुर। थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित महिला बृहस्पतिवार को पति के साथ कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप था कि गांव के ही एक व्यक्ति ने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पति के बाहर से लौटने पर पीड़िता ने उन्हें जानकारी दी और उनके साथ थाने जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता के कलक्ट्रेट में धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे एसपी कार्यालय ले गई।

महिला ने बताया कि उसके पति बाहर काम करते हैं। करीब छह माह पहले गांव के एक युवक ने तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। 30 मई को रात आठ बजे घर के बाहर बने शौचालय में वह गई तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।

महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाने जाकर तहरीर दी। महिला ने बताया कि अब आरोपी समझौते का दबाव बना रहा है। थाने में सुनवाई न होने पर वह पति के साथ कलक्ट्रेट पहुंची और धरने पर बैठ गई। इसके बाद महिला सिपाही उसे धरने से उठाकर एसपी कार्यालय ले गई। एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button