पीलीभीत

Pilibhit News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 15 Jul 2023 12:12 AM IST

Bike rider girl dies due to pickup collision

हादसे के बाद पलटी पिकअप । संवाद

बिलसंडा। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह गहौनिया क्रशर के पास आलू लदी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी युवती की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

दियोरिया कलां निवासी संतोष शुक्रवार को अपनी भतीजी 25 वर्षीय संध्या के साथ बाइक से नगर के खदनिया बाबा देवस्थल पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गहौनिया क्रशर के समीप से पीछे से तेज रफ्तार से आ रही आलू लदी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी संध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष घायल हो गए। कुछ दूर आगे जाकर पिकअप भी पलट गई। उसका चालक भाग गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह परिवार वालों को समझा-बुझाकर शांत किया और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संतोष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप कब्जे में ले ली है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद पलटी पिकअप । संवाद

हादसे के बाद पलटी पिकअप । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button