पीलीभीत

Pilibhit News: बीसलपुर में पालिका प्रशासन ने भारी विरोध के बीच खाली कराईं 10 दुकानें

Connect News 24

In Bisalpur, the municipal administration vacated 10 shops amid heavy protests

बीसलपुर में नगर पालिका की दुकान सव्वल डालकर खोलता पालिका कर्मी । संवाद

बीसलपुर। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने नया भवन बनवाने के लिए नगर पालिका ऑफिस के गेट पर बनीं अपनी 11 में से 10 दुकानें शुक्रवार को खाली करा लीं। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारियों और दुकानदारों में तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद टीम ने कार्रवाई जारी रखी। एक दुकानदार के पास हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर होने की वजह से उसकी दुकान छोड़ दी गई।

नगर पालिका बोर्ड की डेढ़ माह पूर्व हुई बैठक में नगरपालिका ऑफिस का नया भवन बनवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ था। इसके लिए पालिका प्रशासन ने छह जून को अपनी सभी 11 दुकानें खाली कराने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में एक सप्ताह में दुकानें खाली करने को कहा गया। तय वक्त में दुकानें खाली न होने पर सात जुलाई को दुकानदारों को दूसरा नोटिस दिया गया।

दूसरे नोटिस में दिया गया समय बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। इसके बाद शुक्रवार को पालिका प्रशासन ने दुकानें खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार अवधेश कुमार की मौजूदगी में टीम दुकानें खाली कराने पहुंची तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी और 10 दुकानें खाली करा लीं।

दुकानदार बृजेश अग्रवाल पालिका प्रशासन के इस आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय से स्टे ऑर्डर ले आए थे। लिहाजा उनकी दुकान खाली नहीं कराई गई। बाकी अजयवीर, गुलाम मोहम्मद, गुलाम मोहिउद्दीन रहमानी, रफीउल्लाह, दीपक अग्रवाल, बशीर अहमद, इशहाक अहमद, जाने आलम, साबिर खान की दुकानें खाली करा ली गईं।

बीसलपुर में नगर पालिका की दुकान सव्वल डालकर खोलता पालिका कर्मी । संवाद

बीसलपुर में नगर पालिका की दुकान सव्वल डालकर खोलता पालिका कर्मी । संवाद

बीसलपुर में नगर पालिका की दुकान सव्वल डालकर खोलता पालिका कर्मी । संवाद

बीसलपुर में नगर पालिका की दुकान सव्वल डालकर खोलता पालिका कर्मी । संवाद

बीसलपुर में नगर पालिका की दुकान सव्वल डालकर खोलता पालिका कर्मी । संवाद

बीसलपुर में नगर पालिका की दुकान सव्वल डालकर खोलता पालिका कर्मी । संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button