Pilibhit News: बजरी भरे ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, हालत गंभीर
अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात नौ बजे ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी अमरिया ले जाया गया, वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
थाना अमरिया क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी मोहम्मद रफीक का 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद उवैस बृहस्पतिवार की रात नौ बजे किसी काम से बाइक से अमरिया आया था। रामलीला ग्राउंड के पास उसने जैसे ही नेशनल हाईवे पर कस्बे की ओर बाइक मोड़ी तभी सितारगंज की ओर से तीव्र गति से आ रहे बजरी से भरे ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उवैस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बायां पैर ट्रक के पहिए के नीचे दबकर कुचल गया। पुलिस ने ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया है। संवाद