पीलीभीत

Pilibhit News: विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया ज्ञापन

Connect News 24

BKU gave memorandum regarding various problems

पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता ।

पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) ने नहरों में पानी न आने, खराब बिजली आपूर्ति आदि के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर असम हाईवे पर चीनी मिल गेट के समीप जाम लगाकर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपे चार सूत्री ज्ञापन में नहर में पानी न आने से गेहूं और अन्य फसलों की सिंचाई न हो पाने से उनके खराब होने, पंपिंग सेट इंजन से सिंचाई करने पर आर्थिक बोझ बढ़ने, गांव में शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति न मिलने, पूरनपुर चीनी मिल के क्षमता के अनुसार न चलने आदि मुद्दों पर रोष व्यक्त किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर असम हाईवे पर चीनी मिल के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन होगा। ज्ञापन देने वालों में पवन कुमार वर्मा, रामकृपाल, अनिल वर्मा आदि शामिल थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button