पीलीभीत

Pilibhit News: राज्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

Connect News 24

Minister of State distributed certificates to the beneficiaries of various schemes

पूरनपुर के गांव गजरौला में विकसित भारत संकल्प यात्रा गोष्ठी के दौरान लाभा​र्थियो को प्रमाण पत्र

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगा मेला, हुई गोष्ठी

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। जिले के प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री कृषि व कृषि शिक्षा बल्देव सिंह औलख ने कहा कि आज सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है।

राज्यमंत्री गजरौला खास में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लगे मेले में गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेले में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। समस्या पर संबंधित विभाग के स्टाल पर जाकर समस्या का समाधान कराया जा सकता है।

इस दौरान राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि के पांच-पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। इससे पहले खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने विकास खंड में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बाबूराम पासवान, सोनू वाल्मीकि, अनुराग अग्निहोत्री, महादेव गाईन, नितिन दीक्षित के अलावा जिला स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button