पीलीभीत

Pilibhit News: सांसद वरुण गांधी ने सुनीं समस्याएं

Connect News 24

MP Varun Gandhi listened to the problems

सांसद वरूण गांधी को पत्र देते संस्था के सदस्य । स्रोत – सांसद प्रतिनि​धि

पीलीभीत। जनपद दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने दूसरे दिन शंकर सॉल्वेंट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जनसमस्याएं सुनीं। गांधी स्टेडियम रोड पर रेहड़ी व ठेला लगाकर जीविका चलाने वाले लोगों ने सांसद वरुण गांधी से मिलकर प्रशासन के उन्हें हटाने की शिकायत की। जिस पर सांसद ने समस्या के समाधान के लिए डीएम से वार्ता की। अन्य जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

विश्व एड्स जागरूकता कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मेरा स्वास्थ्य मेरी जिम्मेदारी अभियान के अन्तर्गत एचआईवी के साथ जी रहे व्यक्तियों के लिए काम कर रही संस्था के पदाधिकारी सांसद वरुण गांधी से मिले। सांसद ने एचआईवी के साथ जी रहे लोगों को शासन से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की, इसमें और अच्छा सुधार करने पर बल दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button