Pilibhit News: खंड विकास अधिकारी ने पुलिया निर्माण की मांग को ठहराया जायज

बीसलपुर के गांव चुर्रासकतपुर में नाले निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश। संवाद
चुर्रासकतपुर। खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने शुक्रवार को गांव में आकर उस नाले का निरीक्षण किया, जिस नाले पर ग्रामीण काफी समय से पुलिया बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने निरीक्षण के बाद ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराते हुए अतिशीघ्र नाले पर पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस नाले पर पुलिया न बनने से ग्रामीणों विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। पुलिया न होने से नाला बारिश के दौरान भर जाता है। उसके बाद नाले का गंदा पानी इधर उधर फैलने लगता है, जिससे दिक्कत होती है। संवाद



