शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दीवानों के पीछे भी दीवाने निकले…

Connect News 24

After the crazy, crazy people also came out...

शाहजहांपुर में उर्दू काव्य में उपस्थित शायर।

शाहजहांपुर। सपा के वरिष्ठ नेता सैयद रिजवान अहमद के आवास पर उर्दू काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें शायरों ने अपमे कलाम पेश किए।

महफिल का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सैयद नोमान व वरिष्ठ शायर अख्तर शाहजहांपुरी ने किया। युवा शायर इशरत सगीर ने पढ़ा-दीवानों के पीछे भी दिवाने निकले, कुछ खाक उड़ाने के बहाने निकले। शायर हसीब चमन ने कहा-जो अहले अक्ल हैं अपनी खुदी से कब निकलते हैं, मुजद्दिद ही जमाने की फिजा का रूख बदलते हैं।

युवा शायर फैसज फैज, फहीम बिस्मिल, शाहिद रजा, मशहूर शायर वसीम मीनाई, अख्तर शाहजहांपुरी ने अपनी रचनाएं सुनाईं। अध्यक्षता सैयद मशहूद जमाल व संचालन डॉ.मंसूर सिद्दीकी ने किया। वरिष्ठ शायर खालिद अल्वी ने युवा शायरों का उत्साह बढ़ाया। महफिल में तैयब खां, महबूब हुसैन इदरीसी, मास्टर शकील अहमद, मशहूद आफाक, फरीद खान आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button