पीलीभीत

Pilibhit News: बारिश में ढह गई चहारदीवारी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 16 Jul 2023 11:30 PM IST

Boundary wall collapsed in rain, questions raised on quality

विजयपुर में टंकी निर्माण की गिरी चारदीवारी । संवाद

मझोला। ओवरहेड टैंक निर्माण स्थल पर बनाई गई चहारदीवारी बारिश में ढह गई। इससे उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने मिट्टी गीली होने का तर्क देकर चहारदीवारी सही कराने की बात कही है।

कस्बे से सटी ग्राम पंचायत ग्राम भिंडारा के मजरा पकड़िया विजयपुर में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण स्थल पर चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि चहारदीवारी के निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता तो चहारदीवारी न गिरती।

वर्जन

नवनिर्मित चहारदीवारी की एक साइड गिर गई है। दरअसल, वहां मिट्टी गीली थी। इससे चहारदीवारी गिरी है। जल्द ही दोबारा निर्माण करा दिया जाएगा। – मिथिलेश कुमार, जेई-जल जीवन मिशन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button