Pilibhit News: चीनी मिल रोड बना वाहनों का अड्डा, लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:31 PM IST

बीसलपुर की चीनी मिल रोड पर दोनों ओर खड़े वाहन दे रहे हैं दुर्घटना को आमंत्रण । संवाद
बीसलपुर। अधिकारियों की अनदेखी के चलते चीनी मिल रोड पर दोनों ओर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या पैदा हो गई है। दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।
चीनी मिल रोड से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दिन में कई बार गुजरते हैं, लेकिन मार्ग के दोनों ओर खड़े रहने वाले वाहनों पर ध्यान नहीं देते हैं। लोगों ने इस बाबत शिकायत भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस बाबत एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि सोमवार को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान कराएंगे। संवाद