पीलीभीत

Pilibhit News: गढ़ा लालपुर वन्यजीव कॉरिडोर विकसित करने को किया मंथन

Connect News 24

Brainstormed to develop Garha Lalpur Wildlife Corridor

गांधी सभागार में बैठक करते अधिकारी। संवाद

पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में पीलीभीत टाइगर रिजर्व और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वन एवं वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए गढ़ा-लालपुर वन्यजीव कॉरिडोर संरक्षण के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुए समेत वन्यजीवों की बढ़ती संख्या के चलते उनकी सुरक्षा को लेकर अफसर मंथन में जुटे हैं। बैठक में गढ़ा लालपुर वन्यजीव कॉरिडोर विकसित करने के विषय पर गहन विचार विमर्श किया गया। सीडीओ धमेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्त विभागों के अफसरों को कॉरिडोर को लेकर चर्चा की गई।

बाघ संरक्षण योजना के तहत माला रेंज के तहत गढ़ा-लालपुर वन्यजीव कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य वन एवं वन्यजीव संरक्षण-संवर्धन और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने में आसानी हो सके। इस क्षेत्र में वन्यजीवों की अधिक सक्रियता रहती है। यह इलाका वन्यजीवों का प्राकृतिक वास स्थल रहा है।

इसके विकसित होने से जैव-विविधता को बढ़ावा मिलने के साथ बाघ व अन्य वन्यजीवों के सुगम संवर्धन एवं संरक्षण की संभावनाएं बढ़ जाएगी। बैठक में एडीएम राम सिंह गौतम, डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल समेत अफसर मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button