बदायूं

Budaun News: वामन अवतार, श्री कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव की सुनाई कथा

Connect News 24

बिसौली। श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा वाचिका अंबिका ने वामन अवतार, श्री कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव का वर्णन किया। इससे पहले मुख्य यजमान आनंद गुप्ता ने श्रीमद्भागवत का सपरिवार पूजन किया।

श्रीकृष्ण जन्म उत्सव की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि कारागार में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। कंस के डर से पिता वासुदेव ने रात में ही अपने लाला को नंदबाबा के घर पहुचा दिया। जहां उनका लालन-पालन हुआ। नंदबाबा ने कन्हैया का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। जन्मोत्सव की खुशी में कथा पंडाल को बहुत अच्छे से सजाया गया। बधाइयाें के साथ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर भक्तजन खूब झूमे। बाद में माखन मिश्री का प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण गुड्डू, मुरारी लाल गुप्ता, अरुण कुमार, मुकेश टकारी, रामप्रकाश गुप्ता, हरीश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button