Pilibhit News: घर में घुसकर की मारपीट, दुकान में भी की तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:38 PM IST
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड निवासी शीला देवी ने बताया है कि गांव के ही पड़ोस के रहने वाले छह लोग उसके घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की। साथ ही महिला की दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर से सटे गांव नावकूड निवासी शीलादेवी पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि गांव के पड़ोस में ही उसके रिश्तेदार इंद्रपाल पुत्र मनोहर लाल उनसे रंजिश मानते हैं। 30 जुलाई को इंद्रपाल, उनके पिता मनोहर लाल, भाई सोमपाल, चमन और नन्हें व उसकी पत्नी प्रीति शाम लगभग पाैने छह बजे लाठी डंडे लेकर घुस आए और गाली गलौज करने लगे।
जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त सभी घर में चल रही दुकान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद लोगों के समझाने पर पर उक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। बाद में महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली में की। पुुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।