पीलीभीत
Pilibhit News: पुलिस कर्मियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:43 PM IST
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने दो पुलिस कर्मियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत डीजीपी से की है।
महिला का कहना है कि 22 जुलाई की रात 11 बजे दो पुलिस कर्मी उसके घर आए। उन्होंने घर की तलाशी लेने के लिए कहा। आरोप है कि जब महिला ने गेट खोला तो दोनों अंदर घुस आए और उसे दबोच लिया। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस कर्मियों पर घर में रखे रुपये व अन्य कीमती सामान ले जाने का भी आरोप लगाया है। संवाद



