पीलीभीत

Pilibhit News: सर्विस लेन पर कार्यदायी संस्था ने कराया पानी का छिड़काव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 31 Jul 2023 11:46 PM IST

The executive body sprinkled water on the service lane

आसाम चौराहे के पास निर्माणधीन ओवरब्रिज के पास किया जा रहा पानी का छिडकाव । संवाद

पीलीभीत। असम चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान सर्विस लेन से उड़ रहे धूल के गुबार लोगों को परेशान कर रहे हैं। लोग सांस के रोगी होते जा रहे हैैं। इसे लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को कार्यदायी संस्था ने सर्विस लेन पर पानी का छिड़काव कराया है। इससे लोगों को राहत मिली है।

असम चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण हो रहा है। यातायात सुचारू रखने के लिए सर्विस लेन बनाई गई है। इसे अभी पक्का नहीं किया गया है। मिट्टी और गिट्टी ही डाली गई है। बड़े वाहनों के गुजरने पर सर्विस लेन से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 30 जुलाई के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर कार्यदायी संस्था ने सोमवार सुबह से ही सर्विस लेने पर पानी का छिड़काव कराना शुरू करा दिया। हालांकि दोपहर बाद बारिश होने के बाद मिट्टी जम गई।

आसाम चौराहे के पास निर्माणधीन ओवरब्रिज के पास किया जा रहा पानी का छिडकाव । संवाद

आसाम चौराहे के पास निर्माणधीन ओवरब्रिज के पास किया जा रहा पानी का छिडकाव । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button