पीलीभीत

Pilibhit News: तिलक चढ़ाकर लौट रहे साले-बहनोई हादसे में घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। बहन का तिलक चढ़ाकर बाइक से लौट रहे गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर भटपुरा निवासी धर्मपाल और उनके बहनोई माधोटांडा थाने के गांव लोहारपुरी निवासी लालाराम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।

घटना असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के समीप शाम 7:00 बजे की है। धर्मपाल के पिता डोरीलाल ने बताया कि पुत्री का रिश्ता पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महदखास में तय किया था। बुधवार को बरात आनी है। मंगलवार को गांव महदखास में पुत्री का तिलक चढ़ा कर घर लौट रहे थे। अधिकांश लोग ट्रैक्टर ट्राॅली से घर लौटे। धर्मपाल और दामाद लालाराम बाइक से गांव जा रहे थे। गांव उदयकरनपुर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

-भीड़ देखकर रुके नहीं…फोन पर मिली हादसे की सूचना तब लौट कर आए

पूरनपुर। धर्मपाल के पिता डोरीलाल ने बताया कि बेटा और दामाद बाइक से पहले निकल गए थे। वे लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से घर को गए। जिस स्थान पर उसका बेटा और दामाद पड़ा था। उस स्थान पर कुछ लोगों की भीड़ उसने देखी थी। सोचा कोई हादसे में घायल हो गया होगा। यह क्या पता था कि घायल उसका बेटा और दामाद ही हैं। घर के नजदीक पहुंचने पर मोबाइल पर सूचना मिली तब सीएससी पहुंचा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button