पीलीभीत

Pilibhit News: सिंघाड़े तोड़ने पर दबंगों ने किशोर को तालाब में डुबोया

Connect News 24

बीसलपुर। कोतवाली के गांव भीकमपुर परानपुर में मंगलवार की देर शाम सिंघाड़े तोड़ने से गुस्साए दबंगों ने एक किशोर को तालाब में डुबोकर मारने का प्रयास किया। शिकायत करने गए घरवालों को भी दबंगों ने पीट दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव के अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम उनके पुत्र अनूप ने गांव के बाहर स्थित तालाब से दो सिंघाड़े तोड़ लिए थे। इसी बात से गुस्सा होकर तालाब की रखवाली कर रहेे लोगों ने अनूप को उसी तालाब में डुबोकर मारने का प्रयास किया। काफी गिड़गिड़ाने पर दबंगों ने अनूप को छोड़ा। अनूप ने घर आकर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद अनूप के चाचा आनंद और मां रामकली शिकायत करने गईं तो दबंगों ने उन्हें मारापीटा, गाली गलौज के साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि अनिल कुमार की तहरीर पर बलवा, मारपीट, गाली गलौज करने, धारदार हथियारों से घायल करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कोतवाली के ही गांव परासी रामकिशन निवासी ओमप्रकाश, गजाधर, असफल दयाल, परमेश्वरी, राजेश कुमार को नामजद किया गया उनके है। कुछ हमलावर अज्ञात हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button