पीलीभीत

Pilibhit News: पहले स्कार्पियों ने टक्कर मारी फिर ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत, साथी घायल

Connect News 24

First hit by Scorpio and then crushed by truck, young man died, friend injured

गजरौला में घ्टना स्थल पर खड़ी बाइक । संवाद

गजरौला (पीलीभीत)। रामपुर के दो युवक गजरौला क्षेत्र के अमखेड़ा गांव के रहने वाले दोस्त के यहां आए थे। यहां से लौटते वक्त उनकी बाइक को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे दोनों युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला रामपुर के थाना बिलासपुर के गांव अहमदनगर निवासी विनोद पुत्र भगवानदास मंगलवार को अपने गांव के ही विक्की पुत्र सुरेंद्र के साथ गजरौला क्षेत्र के गांव अमखेड़ा में आया हुआ था। दोस्त से मिलकर बाइक से रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों लौट रहे थे। इसी दौरान बिठौरा कलां चौराहे पर पीलीभीत की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। जैसे ही विनोद ने सड़क से उठने का प्रयास किया, तभी पूरनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्कार्पियो चालक अपने वाहन को लेकर पूरनपुर की ओर भाग गया। वहीं ट्रक चालक को टोल प्लाजा पर पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल विक्की को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजन को दी। जिसके बाद वह लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। हादसे की सूचना पर दोनों युवकों के घर में कोहराम मच गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button