पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर में सराफा व्यापारियों ने एक्सईएन दफ्तर में किया हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 23 Jul 2023 12:23 AM IST

Bullion traders created ruckus in XEN office in Puranpur

अधिशासी अभियंता बिजली के कार्यालय के बाहर एकत्र सर्राफा व्यापारी । संवाद

पूरनपुर। नगर में बिजली संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। सराफा बाजार में कई दिनों से तारों में हो रही स्पार्किंग से आशंका की है। शनिवार को सराफा व्यापारियों ने सूचना के बाद भी तार सही न कराने पर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के कार्यालय में हंगामा काटा। एसडीओ से मिलकर जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। जेई को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

शुक्रवार रात को भी नगर में बिजली सप्लाई बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। शनिवार को भी नगर के अधिकांश क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लडख़ड़ाई रही। सराफा व्यापारियों ने सराफा बाजार में कई स्थानों पर पखवाड़ा भर से बिजली के तारों में हो रही स्पार्किंग से निजात न मिलने पर शनिवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। एक्सईएन के दफ्तर में मौजूद न होने पर एसडीओ मौके पर पहुंचे तो सराफा व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता को संबोधित पत्र उन्हें सौंपा। बाद में कर्मचारियों को लेकर सराफा बाजार पहुंचे जेई को व्यापारियों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button