पीलीभीत

Pilibhit News: शासनादेश दरकिनार कर संविदा कर्मियों के किए तबादले

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST

पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मियों के तबादलों पर शासन ने रोक लगा रखी है। इसके लिए नियम-कायदे भी तय कर दिए हैं, लेकिन जिले में संविदा कर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं। एक संविदा कर्मी का तो साल में तीन बार तबादला कर दिया गया है।

शासन ने संविदा कर्मियों के जिले के अंदर तबादला करने पर रोक लगा रखी है। इसके लिए नियमावली भी जारी की जा चुकी है। जिले में मनमाने ढंग से तबादले को लेकर पूर्व में भी शिकायतें मिली हैं। सीएमओ के स्तर से संविदा कर्मियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि हर आदेश में तबादला प्रशासनिक स्तर पर होना बताया जाता है।

00

संविदाकर्मियों के तबादले पर रोक का कोई शासनादेश आएगा तो उसका पालन किया जाएगा। फिलहाल नियमानुसार ही तबादले किए जा रहे हैं। – डॉ. आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button