पीलीभीत

Pilibhit News: आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Connect News 24

पूरनपुर। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं के विरोध में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन किया। बाद में जुलूस की शक्ल में विधायक कार्यालय पहुंचकर आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा।

आशा वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष इदरीशन के नेतृत्व में सीएचसी गेट पर एकत्र हुईं आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में विधायक को ज्ञापन सौंपा। इसमें आशाओं को राज्य स्वास्थ्यकर्मी के रूप में मान्यता देकर भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुरूप न्यूनतम वेतन देने, कर्मचारी भविष्य निधि, मातृत्व अवकाश, पेंशन और ग्रेच्युटी आदि की सुविधाएं देने की मांग की गई है। जुलूस-प्रदर्शन में सितारा, राखी देवी, अनीता, मुन्नी, रामादेवी, शाहिदा खातून, विमला देवी, निर्मला देवी, गीता सिंह आदि सामिल रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button