पीलीभीत

Pilibhit News: मतदाताओं को रुपये बांटने का आरोप, भिड़े प्रत्याशी व समर्थक

Connect News 24

एक प्रत्याशी के समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर चेतावनी के बाद छोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। चुनाव में मतदाताओं को रुपये बांटने व शोर-शराबा करने पर सपा, भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय प्रत्याशियों में रात को कई बार नोकझोंक हुई। पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के कुछ समर्थकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में चेतावनी देकर उनको छोड़ दिया गया।

बुधवार रात 10 बजे मोहल्ला बमनपुरी में मतदाताओं को रुपये बांटने का दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। प्रत्याशियों, समर्थकों में नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद ने भीड़ को हटाया।

आधी रात के बाद लाइनपार साहूकारा में मतदाताओं को रुपये बांटने के आरोप पर फिर दो प्रत्याशी और उनके समर्थकों में नोकझोंक हुई। दोनों ओर से पुलिस और एसडीएम, सीओ को मोबाइल पर सूचना दी गई। इसी क्रम में मोहल्ला बमनपुरी के एक युवक ने एक प्रत्याशी पर शस्त्र लेकर घूमने की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर कोतवाल आशुतोष रघुवंशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रत्याशी, समर्थकों को डांट कर घरों को भेजा।

मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान में सपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों पर प्रचार को लेकर बाइकों पर सवार होकर शोर-शराबा करने की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के कुछ समर्थकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में कोतवाली से चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button