बरेली

Bareilly News: ‘ईवीएम में बसपा के चुनाव चिन्ह का नंबर बदला’; मेयर प्रत्याशी ने लगाया धोखे का आरोप

Connect News 24

BSP candidate Mohammad Yusuf alleges changing the number of election symbol in EVM

बसपा प्रत्याशी मोहम्मद युसूफ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बसपा के मेयर प्रत्याशी मोहम्मद युसूफ ने मतदान के बाद जिला प्रशासन पर धोखा करने का आरोप लगाया। अमर उजाला को फोन कर बताया कि उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित करते समय तीसरे नंबर पर दिया गया था। बृहस्पतिवार को जब मतदान हुआ तो उनका चुनाव चिह्न चौथे नंबर पर था। मोहम्मद युसूफ ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में देर रात सर्किट हाउस में चुनाव प्रेक्षक से मिलकर शिकायत की है।

बरेली में बृहस्पतिवार को महापौर चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद बसपा प्रत्याशी मोहम्मद युसूफ ने ईवीएम क्रमांक पर सवाल उठा दिए। आरोप लगाया कि मशीन में बसपा का चुनाव निशान तीसरे नंबर पर होने की जानकारी दी गई थी। उसी आधार पर वह प्रचार करते रहे। लोगों से अपील करते रहे कि तीसरे नंबर का बटन दबाना, लेकिन मतदान हुआ तो पता चला कि हाथी का निशान चौथे नंबर पर है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button