UP News: दुष्कर्म के आरोपी से निकाह करके फंसी अनुसूचित जाति की युवती, ससुराल में पति ढहाने लगा सितम

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में अनुसूचित जाति की युवती ने मजबूरी में दुष्कर्म के आरोपी से निकाह कर लिया। आरोपी दूसरे धर्म का है। अब पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। युवती की शिकायत पर पति समेत 11 लोगों के खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना किला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसने चांद कुरैशी और रिसाकत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जमानत के बाद चांद कुरैशी फिर उसके पीछे पड़ गया और उसी से उसका निकाह करा दिया गया।
साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठे
इसके बाद पति और ससुराल वालों ने मीट की दुकान खोलने के लिए युवती की मां से साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। युवती अपनी फतेहगंज पश्चिमी स्थित ससुराल गई तो उसे घर में घुसने नहीं दिया। पुलिस से शिकायत करने पर पति को अलग कमरा लेकर रहने का आदेश दिया गया।



