पीलीभीत

Pilibhit News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, शाहजहांपुर के युवक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 13 Sep 2023 12:17 AM IST

पूरनपुर। बच्चों को स्कूल में छोड़कर घर लौट रहे शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव भावी निवासी प्रगट सिंह की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र में नहर पटरी रोड पर माधौपुर झाल के समीप हुई। प्रगट सिंह पूरनपुर क्षेत्र में स्थित अकाल एकेडमी गोमती में अपने पुत्र हरजोत सिंह और पुत्री इशमीत कौर को छोड़कर कार से घर लौट रहे थे। दोनों बच्चे नर्सरी में पढ़ते हैं।

हरदोई ब्रांच नहर पटरी सड़क पर माधोपुर झाल के समीप कार अनियंत्रित होकर सेमल के पेड़ से टकरा गई। प्रगट सिंह की कार में ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद मौके पर रिश्तेदार पहुंच गए। घुंघचाई इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि प्रगट सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रगट सिंह की पत्नी क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में शिक्षिका हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button