Rampur News: किसानों ने खराब फसल का मुआवजा देने को किया प्रदर्शन
बिलासपुर (रामपुर)।
भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता ने मंगलवार को बारिश में खराब हुई फसल का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
मंगलवार दोपहर जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में किसान तहसील परिसर में एकत्र हुए। किसान नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम ने किसानों से बात की, जिसके बाद किसानों ने उनको सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ज्ञापन में बारिश में खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए, चीनी मिल से किसानों के गाने का भुगतान जल्द कराया जाए, किसानों की आरसीओ पर रोक लगाने, किसानों से वसूली पर रोक लगाने आदि की मांग रखी। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिम राजा, अमरजीत सिंह ढिल्लो, वाहिद खान, गुरु प्रताप सिंह, जीत सिंह, जगतार सिंह, मुराद अली, मोहम्मद अली, मेराज़ अहमद, हरदीप सिंह, शोएब खान, गुलवेज खां मौजूद रहे।