Pilibhit News: प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव में तैनात प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की शिक्षिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया है।
गजरौला क्षेत्र के एक गांव में तैनात शिक्षिका ने थाने में तहरीर दी है कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक मुनेंद्र पाल वर्मा आए दिन छेड़छाड़ करता था। इसके चलते पूर्व में भी विवाद हो चुका था। जिसकी शिकायत मैखिक रूप से एबीएसए से की थी। शुक्रवार को जब विद्यालय में हस्ताक्षर के लिए पहुंची तो प्रधानाध्यापक ने उसके साथ फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी व मारपीट की। शिक्षिका ने 112 पर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधानाध्यापक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।