बदायूं

Budaun News: किसान का डेबिट कार्ड बदलकर डेढ़ लाख उड़ाए

Connect News 24

बिल्सी। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव नगला सालार निवासी किसान का डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

पीड़ित दिनेश पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 10 मई को अपनी पुत्रवधू मंजू देवी के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते के डेबिट कार्ड से रुपये निकालने के लिए नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम गए थे। जहां कुछ युवकों ने झांसे में लेकर डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद खाते से एक लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए। जब मोबाइल पर मैसेज आया तो इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button