पीलीभीत

Pilibhit News: मौसम का बदला मिजाज, ठंड ने दी दस्तक

Connect News 24

The mood of the weather changed, cold knocked

शहर में शाम को आसमान में छाये बादल । संवाद

पीलीभीत। सोमवार को हुई बारिश के बाद मंगलवार को दिन में बादलों का आना-जाना लगा रहा। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के कारण तापमान गिरने से ठंड का एहसास हुआ। मंगलवार को दिन भर मौसम ठंडा रहा। सुबह तो इस कदर ठंड थी कि एसी-पंखे तक नहीं चले।

सोमवार को हुई बारिश एवं तेज हवाओं के चलने से मौसम का अचानक बदल गया। करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा में इस कदर ठंडक थी कि सुबह लोगों ने पंखे तक बंद कर दिए।

सीजन में पहली बार मंगलवार सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही मौसम का मिजाज बदला है। इसका असर अभी एक दो दिन और देखने को मिलेगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button