Pilibhit News: छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार के प्रति किया जागरूक

पिपरिया अगरू स्कूल में स्लोगन दिखाते बच्चे । स्रोत – शिक्षक
पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु में बाल अधिकारों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही स्कूल के कुछ बच्चों ने बाल अधिकारी पर अपनी प्रस्तुति भी दी।
प्रधानाध्यापक सय्यदा ने बताया कि बाल अधिकार बच्चों का हक है। प्रत्येक बच्चे को जीने का अधिकार है, विकास का अधिकार है। अपनी अभिव्यक्ति का अधिकार है। लड़कों की तरह लड़कियों को भी प्रतिदिन विद्यालय भेजना चाहिए। बालिकाएं भी देश के विकास सहभागिता कर रहीं हैं। कार्यक्रम में संध्या, मोनिका, मीनाक्षी, निशा, पूनम, सोमवती, सारिका आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। संवाद