पीलीभीत

Pilibhit News: मौसम का बदला मिजाज, नरम पड़ने लगे गर्मी के तेवर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 04 Oct 2023 12:22 AM IST

पीलीभीत। जिले में मौसम अब लगातार बदल रहा है। गर्मी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन दोपहर में तेज धूप होने पर गर्मी बढ़ जाती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 एवं न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिन में तामपान में दो डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट आ गई है।

सोमवार रात तेज हवा चलने से लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा था। मंगलवार सुबह भी हवा चलने से मौसम गुलाबी रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप से पारा चढ़ गया। इससे अक्तूबर में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा। हालांकि हवा चलती रहने से लोगों को कुछ राहत अवश्य मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चार-पांच दिन में तापमान में और गिरावट आ जाएगी। मौसम में बदलाव ने गर्मी के तेवरों को ठंडा कर दिया है। इसके चलते सुबह-समय टहलने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button