पीलीभीत

Pilibhit News: हाथियों ने रात में फिर उजाड़ी गन्ना-धान की फसल

Connect News 24

Elephants again destroyed sugarcane and paddy crops at night

हा​थियो ने रौदी फसल को देखते किसान । स्रोत – किसान

पूरनपुर। मैलानी के जंगल में लौटे हाथियों ने सोमवार रात को फिर सेहरामऊ थाना क्षेत्र के कई गांवों में जमकर उत्पात मचाया। पांच किसानों की गन्ना-धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। दिन निकलने से पहले ही हाथी मैलानी के जंगल में लौट गए। पांच दिनों से रात को लगातार हाथियों के आने और फसलें रौंदने से किसान परेशान हैं। हाथियों के हमले में दो लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन वन विभाग उनकी आवाजाही नहीं रोक पा रहा है।

इलाके में हाथियों के आने और फसलों को बर्बाद करने का कई दिनों से सिलसिला बना हुआ है। बृहस्पतिवार रात हाथियों ने गांव पिपरा मुजप्ता के पांच किसानों, शुक्रवार को गांव पिपरा मुजप्ता में ही पांच और किसानों की धान-गन्ने की फसल रौंद दी थी। शनिवार को गांव केसरियापुर गोविंदपुर के समीप खेतों मेंं पहुंचे हाथियों ने गांव निवासी जसवीर, अरविंद, सुरेश, कमलेश, रामदयाल, अमरनाथ की गन्ना-धान की फसल बर्बाद कर दी।

रविवार को हाथी क्षेत्र में नहीं आए। इससे किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन सोमवार रात फिर हाथी जंगल से सटे खेतों में पहुंच गए। हाथियों ने गांव नवदिया निवासी रमन, गांव मोहनपुर निवासी रामचंद्र, गांव केसरियापुर निवासी रामनरेश, गांव जोगराजपुर निवासी गोपाल के खेतों में खड़ी गन्ना और धान की फसल रौंद दी। दिन निकलने से पहले ही हाथी जंगल में चले गए। हाथियों की निगरानी में मैलानी रेंज के वन दरोगा राजाराम तिवारी के नेतृत्व में लगी टीम को हाथियों के पगचिह्न मिले हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button