पीलीभीत

Pilibhit News: वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन बनने से बच्चों को सीखने को मिलेगा

Connect News 24

पीलीभीत वेटरन एसोसिएशन के कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर की मूलचंद्र धर्मशाला के सामने स्थित डॉ. दीपक गंगवार के लॉन में एक कार्यक्रम के दौरान पीलीभीत वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि एसोसिएशन के गठन से जहां हमारे सीनियर खिलाड़ी फिर से सक्रिय होंगे, वहीं बच्चों को भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

इससे पूर्व अध्यक्ष डॉ.आईएम रोहतगी ने कहा कि उनको यहां देखकर अच्छा लगा कि यहां की एसोसिएशन मजबूती के साथ क्रिकेट को बढ़ावा दे रही है। बीसीसीआई के पैनल अंपायर तथा एसोसिएशन के प्रदेश सचिव गिरीश कपूर ने बच्चों को क्रिकेट के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। प्रांतीय सहसचिव पीयूष तिवारी ने जिले में खेल की संभावनाओं पर चर्चा की।

जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक अनिल महेंद्रू ने कहा कि खिलाड़ी बनने के लिए सबसे आवश्यक चीज अनुशासन है। जिसमें अनुशासन नहीं है, वह कभी सफल खिलाड़ी नहीं बन सकता।

पीलीभीत वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार ने कहा कि पीलीभीत एसोसिएशन को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे बखूबी निभाया जाएगा। सचिव जगदीश सक्सेना ने सभी का आभार जताया। संचालन उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर स्टेडियम के नए खिलाडियों को टीशर्ट बांटीं गईं। संरक्षक दीपेंद्र सिंह चौहान, जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, क्रिकेट कोच ओपी कोहली, कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री, स्वतंत्र देवल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button