Pilibhit News: सिटी मजिस्ट्रेट ने मिठाई की दुकानों पर मारा छापा, लिए नमूने
पीलीभीत। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के साथ कई मिठाई के दुकानों पर छापे मारे।वह सबसे पहले वह नकटादाना चौराहा पर मिष्ठान भंडार पहुंचे। यहां से छेना मिठाई एवं लौज का नमूना लिया।
स्टेशन रोड पर मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसी रोड पर एक अन्य मिष्ठान भंडार से छेना और मावे का नमूना लिया। बाजार गेट के पास एक दुकान पर साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। यहां मक्खियां भिनक रहीं थीं। प्रकाश की व्यवस्था ठीक-ठाक नहीं पाई गई। इस पर उनको नोटिस जारी किया गया। सुधार न होने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। टीम ने यहां से भी गुलाब जामुन का नमूना जांच के लिए लिया। संवाद