पीलीभीत

Pilibhit News: बारिश से लड़खड़ाई शहर की बिजली व्यवस्था, घंटों गुल रही आपूर्ति

Connect News 24

The city's electricity system faltered due to rain, supply was lost for hours

खराब हुए ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करता विद्युत कर्मचारी। संवाद

132 केवीए विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत के चलते 33 केवीए के चार फीडर की भी प्रभावित रही आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। बारिश से शहर की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। बारिश और तेज हवाओं में शहर के कई मोहल्लों में घंटों आपूर्ति ठप रही। इसके साथ ही 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र में फाल्ट होने से 33 केवीए के रामलीला, मझोला, नकटादाना समेत 10 फीडरों की भी आपूर्ति प्रभावित रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम के बिगड़ते ही विद्युत आपूर्ति भी चरमरा गई है। जर्जर तार और पुराने हो चुके ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में सोमवार रात से मंगलवार शाम तक शहर के मोहल्ला साहुकारा, दूधिया मंदिर, चूने वाली गली, आर्य समाज मंदिर, आम वाली मस्जिद, बल्लभनगर, मोहल्ला सुनगढ़ी, मोहल्ला गोपाल सिंह, मोहल्ला डोरी लाल समेत कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली चलती रही।

कुछ इलाकों में तो घंटों बिजली नहीं आई। कहीं तार टूटने की समस्या तो कहीं फेस उड़ने से आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते आपूर्ति को रोका गया। ऐसे में इस उपकेंद्र से जुड़े रामलीला, मझोला, नकटादाना, गजरौला, भोपतपुर, जहानाबाद, रूपपुर क्षेत्र में चार घंटों तक आपूर्ति प्रभावित रही।

शहर वासियों का कहना है कि जरा सी बारिश में फॉल्ट की समस्या से परेशानी बढ़ रही है। विभाग को संसाधनों को बदलवाने के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ इलाकों में फाॅल्ट की समस्या हुई थी। जिसे दुरुस्त करा दिया गया। इसके साथ ही मरम्मत कार्य के चलते कुछ फीडर की आपूर्ति भी कुछ देर के लिए प्रभावित रही।

000

कलीनगर और माधोटांडा क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर ठप रही बिजली

बारिश से देहात क्षेत्र में भी बिजली लड़खड़ा गई है। मंगलवार को माधोटांडा, कलीनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों में दिनभर आपूर्ति ठप रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button