पीलीभीत

Pilibhit News: नहर के पास मिले कपड़े, शव की तलाश

Connect News 24

गजरौला (पीलीभीत)। पति की हत्या की आरोपी दुलारो देवी सच बोल रही है, इसमें पुलिस को अब कोई संदेह नहीं रह गया। वजह यह है कि नहर के पास से पुलिस ने रामपाल के कपड़े बरामद कर लिए हैं। दुलारो ने पुलिस को बताया कि पति की हत्या के बाद सभी कपड़े उतारकर कुल्हाड़ी से काटा। कपड़ाें को दूसरे बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने नहर किनारे रामपाल के कपड़े बरामद कर लिए हैं। उसमें खून लगा हुआ है।

20 दिन पूर्व ही प्रेमी के पास से लौटी है महिला

दियोरिया क्षेत्र के गांव दियोहना निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि रामपाल उसके पिता थे। उसकी मां का एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। इसकी वजह से घर में विवाद रहता था। तीन माह पूर्व मां अपने प्रेमी के पास चली गई थी। 20 दिन पहले ही लौटी थी। बेटी का आरोप है कि मां पिता की हत्या करने की नीयत से ही लौटी थी। पुलिस महिला के प्रेमी को भी तलाश रही है।

घटना में प्रेमी के भी शामिल होने का शक

बताया जा रहा है कि महिला ने रामपाल के शव के कुल्हाड़ी से कई टुकड़े किए। इसके बाद एक बोरे में भरा। गांव से 500 मीटर की दूरी पर बह रही नहर में फेंक कर चली आई। सवाल यह उठता है कि इतना वजन लेकर वह अकेले इतनी दूरी तय नहीं कर सकती। किसी अन्य ने भी उसकी मदद की है। घटना में महिला के प्रेमी के भी शामिल होने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

हर एक बिंदु पर की जा रही जांच पड़ताल: एसपी

एसपी अतुल शर्मा ने बताया महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला के किसी व्यिक्त से संबंध के बारे में जानकारी मिली है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्या के पीछे की वजह प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग ही पता चल रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। नहर में शव को खोजा जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button